गोतस्कर की पिकप गैगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क,, सोनभद्र
*गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त/गो-तस्कर की पिकअप वाहन धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क*
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों द्वारा अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रायपुर पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 76/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट** से सम्बन्धित अभियुक्त *संदीप मौर्या पुत्र राजकुमार उर्फ ओमप्रकाश मौर्या निवासी ग्राम तिनताली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र* द्वारा गो-तस्करी से अर्जित अवैध आय से क्रय की गयी पिकअप वाहन को कुर्क किया गया।
उक्त वाहन को *धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट* के अन्तर्गत कुर्क/जब्त किये जाने हेतु प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा वाद संख्या D202616660002010, दिनांक 10.09.2026 में निर्गत आदेश के अनुपालन में रायपुर पुलिस द्वारा उक्त वाहन को नियमानुसार *कुर्क/जब्त* किया गया।
*कुर्क/जब्त सम्पत्ति का विवरण*
*1.* मालवाहक पिकअप वाहन संख्या **UP 64 CT 2617*
*2.* अनुमानित कीमत – **₹6,80,000/-*
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम*
*1.* प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
*2.* का0 चन्द्रकेश चौहान थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
*3.* का0 सर्वेश मिश्रा थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।


