गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक व उपनिरीक्षक निलम्बित,, सोनभद्र

 

चोरी की घटना में पुलिस कार्यवाही में शिथिलता बरतने व अभियोग पंजीकृत न करने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सख्त कार्यवाही*
– तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक निलम्बित*

थाना करमा पर आवेदक *गुरूप्रसाद पुत्र मिठाई लाल निवासी ग्राम तिलौली खुर्द, पोस्ट तिलौली कला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र* के घर में दिनांक 22.08.2026 को चोरी की घटना घटित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक *सूर्यभान राम* एवं पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था।

उक्त प्रकरण में आवेदक द्वारा *IGRS* के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच *उपनिरीक्षक जयशंकर यादव* द्वारा की गई। जांच के दौरान प्रकरण में अपेक्षित पुलिस कार्यवाही न करते हुए *असत्य एवं भ्रामक आख्या प्रेषित की गई तथा अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया।*

प्रकरण में *पुलिस कार्यवाही में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने* के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक *सूर्यभान राम* एवं उपनिरीक्षक *जयशंकर यादव* को *निलम्बित* कर दिया गया है। साथ ही तत्कालीन *क्षेत्राधिकारी घोरावल* को भी प्रकरण में *स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु आदेशित* किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
;