ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में 13 सितंबर को मीडिया बंधुओं का होगा सम्मानरू बीके सुमन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। अपनी लेखनी और चिंतन से जनता और लोकतंत्र की आवाज बनकर समाज की सेवा करने वाले मीडिया बंधुओं की आत्मिक सेवा के लिए ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर 13 सितंबर 2026 दिन रविवार की शाम 7 बजे रखा गया है। इस कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा।रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य संचालिका बी के सुमन ने बताया कि पिताश्री ब्रह्मबाबा, निराकार ज्योतिबिंदु परमपिता शिव की सूक्ष्म प्रेरणा से 13 सितंबर 2026 दिन रविवार की शाम 7 बजे से 8रू30 बजे के बीच ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में अपनी लेखनी और चिंतन से जनता और लोकतंत्र की आवाज बनकर समाज की सेवा करने वाले मीडिया बंधुओं की आत्मिक सेवा के लिए उन्हें ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान आध्यात्मिक संदेश, राजयोग अनुभूति, मीडिया बंधुओं का सम्मान के साथ ही सात्विक भोजन प्रसाद के रूप में स्वीकार करने हेतु आग्रह करते हुए सभी मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में समय से पहुंचने का निवेदन किया है।



