गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,, सोनभद्र

 

थाना चोपन पुलिस की बडी कार्रवाई, मारपीट के मुकदमे में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय * अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी नगर * रणधीर मिश्रा* के कुशल पर्यवेक्षण में *थाना चोपन पुलिस द्वारा मारपीट के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार* किया गया।

*16.09.2026* को वादी आकाश कुमार गुप्ता निवासी मारकुण्डी मार्केट, थाना चोपन द्वारा थाना चोपन पर तहरीर दी गयी कि दुकान के बकाया पैसे को लेकर हुए विवाद के दौरान विपक्षीगण द्वारा वादी एवं उसके परिजनों के साथ *लाठी-डण्डा एवं लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल* किया गया। उक्त प्रकरण में थाना चोपन पर *मु0अ0सं0 362/2026 धारा 191(2), 115(2), 109(1), 352, 351(3) बीएनएस* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

* उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त *संदीप यादव पुत्र स्व0 भोला यादव, निवासी ग्राम मारकुण्डी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष* को *दिनांक 18.09.2026 को समय 13:15 बजे मेन रोड मारकुण्डी के पास से गिरफ्तार* किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 श्रीप्रकाश थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. का0 श्रीकान्त कुमार थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4. का0 सुधीर कुमार थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
;