गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सिद्धार्थनगर
Trending

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

चालक फरार

खेसरहा। बांसी-धानी मार्ग पर कोटिया पांडे पुल के पास गुरुवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घायल की पहचान खेसरहा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव निवासी लव कुश (करीब 30 वर्ष) पुत्र चंद्रभान के रूप में हुई है। बताया गया कि लव कुश राजमिस्त्री का काम करता है और रोज की तरह काम पर जा रहा था। इसी दौरान कोटिया पांडे पुल के पास सामने से आए ऑटो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही साकरपार पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अंगद प्रेमी और कांस्टेबल ने घायल की स्थिति देखी। इसी दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुलानी के स्वास्थ्यकर्मी गंगाधर भी मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार दिया।

पुलिस ने घायल युवक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेसरहा भेजा, जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस फरार ऑटो चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी दिखी। लोगों का कहना है कि बांसी-धानी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन कई स्थानों पर वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। ऐसे में सड़क किनारे सुरक्षा और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button