गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorizedउत्तर प्रदेशबहराइच

घासीपुर मोहई के सार्वजनिक विद्यालय के सामने जलभराव, रास्ता बदहाल

बहराइच। कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड फखरपुर अंतर्गत घासीपुर मोहई स्थित सार्वजनिक विद्यालय के सामने जलभराव और खराब रास्ते की समस्या से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में विद्यालय के सामने पानी जमा हो जाने से बच्चों का विद्यालय पहुंचना और वापस घर लौटना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के सामने रास्ते की स्थिति लंबे समय से खराब है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही यहां जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे स्कूली बच्चों के साथ ही ग्रामीणों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर विद्यालय के सामने जलभराव और रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान कब होगा। उनका कहना है कि कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में विधायक आनंद यादव के कार्यकाल को लगभग पांच वर्ष पूरे होने को हैं, बावजूद इसके इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इसी क्रम में AIMIM ब्लॉक फखरपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय परिसर और आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया। टीम में ब्लॉक अध्यक्ष जगा खान, ब्लॉक महासचिव इस्माइल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विद्यालय के सामने जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा खराब रास्ते का जल्द निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
;