सोनभद्रउत्तर प्रदेश
भारतीय किसान संघ ने छ सूत्रीय माग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौपा

दैनिक बुद्ध का संदेश
करमा/सोनभद्र। भारतीय किसान संघ के कार्य कर्ताओं द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पटेल के नेतृत्व में छ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी करमा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने विंध्य एक्सप्रेस में अधिग्रहण किए जाने वाले किसानों की भूमि का उचित मुआवजा दिलाने, अघोषित बिजली कटौती को बंद करने, सहकारी समिति पर समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, धान खरीद में बिचौलियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए धान क्रय केंद्रों को बढ़ाने , धान विक्रय करने में होने वाले सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाने समेत कई मागों को सौंपा। उक्त अवसर पर रामजीमौर्य, प्रभुपाल मौर्य, रणजीत मौर्य, राजेश पटेल,नंदलाल, जयप्रकाश, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



