सोनभद्रउत्तर प्रदेश
हमीद बलिदान दिवस पर 10 सितंबर को होगी काव्य संध्या व सम्मान समारोह

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र की ओर से 10 सितंबर वृहस्पतिवार को शाम चार बजे अधिवक्ता भवन कचहरी में शौर्य दिवस काव्य संध्या का आयोजन परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद बलिदान दिवस पर आयोजित होगी। प्रभात सिंह चंदेल कवि को सोन साहित्य रत्न अलंकरण व सोन संगीत फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा को सोन संगीत रत्न सम्मान दिया जायेगा। जिसमें रामनाथ शिवेन्द्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, ईश्वर विरागी, अजय चतुर्वेदी कक्का, दिवाकर दिवेदी मेघ, कौशल्या कुमारी चौहान समेत जनपद के ख्यातिलब्ध कवि शिरकत करेंगे। उक्त आशय की जानकारी संस्था प्रमुख प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट कवि ने दी है।




