धूम-धाम से मनाया गया श्रीकृष्ण भगवान की छठी, सेकडो भक्तो ने पाया महाप्रसाद

दैनिक बुद्ध का संदेश
बीजपुर(सोनभद्र) बाजार स्थित श्रीराम चौक पर बुधवार की दोपहर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मअष्टमी के अवसर पर बाजार के व्यवसाईयो ने विधि-विधान से श्रीकृष्ण भगवान का पूजा अर्चना पंडित भोला पाण्डेय से कराकर धूम-धाम छठी का आयोजन किया गया । जिसमे समूचे महिला, पुरुष, बच्चे बारी बारी से महाप्रसाद पाते रहें। जन्माष्टमी के अवसर पर मां जगदम्बा जागरण ग्रुप बीजपुर के मंच पर रेणुकूट से चल कर आई गायिका शालिनी श्रीवास्तव व प्रियंका श्रीवास्तव , राधे-राधे जपेंगे चले आएंगे बिहारी जैसे एक से बढ़कर एक भगति गीत की प्रस्तुति कर समा बांध कर दर्शकों को झूमा दिया। प्रभु राज, भोला वर्मा ढोलक, अनपरा से आए रंजीत आर्गन, विंधयनगर से आए ललित ऑटो पैड आदि कलाकारों के मंच पर समा बांध दर्शकों को बांधे रखा। इस अवसर पर लल्लन सिंह , विनोद गर्ग, रविंदर गुप्ता, गिरजाशंकर पाण्डेय, बृजकिशोर उर्फ पप्पू मोदनवाल, सीताराम शर्मा, अनिल मेहता, शिवधारी गुप्ता, श्रीराम यादव, मुन्ना, सुरेश सहित अन्य लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन धनंजय शर्मा ने किया।




