ग्रामीणों ने तत्काल कचड़ा साफ कराने के लिए किया प्रदर्शन
बारिश मे फेकी गयी कचड़ा धूप होने पड़ सड़ गल कर दे रही दुर्गंध,बीमारी का खतरा बढ़ा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।म्योरपुर स्थानीय कस्बा मे बुधवार को कस्बा मे स्थित स्टेज स्कूल के बगल मे कचड़ा का अम्बर हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया ,। गाँव मे साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी का नियुक्ति होने के बाद भी सफाई के नाम पर खाना पूर्ति किया जा रहा है ग्रामीणों ने आरोप लगाया की कस्बा मे सफाई महीने मे एक बार होता है लेकिन स्टेज स्कूल के पास का पूरा कचड़ा को नहीं उठाया जाता है ग्रामीणों का कहना है स्टेज स्कूल के बगल मे, बरोड़ा बैंक के सामने, खेल मैदान के मे लगा कचड़े का अम्बर लगा हुआ है ज़बकी साफ सफाई के लिए हर महीने सरकारी धन को खर्च किया जाता है लेकिन सफाई की स्तिथि बद से बदत्तर है म्योरपुर खेल मैदान पर इस समय प्रदर्शनी मेला आया हुआ है दर्शकों के बैठने के लिए जो सिड़ी बनाई गयी है उस पर कचरे का अंबार लगा हुआ है सफाई कर्मी कहां है पता ही नहीं चलता है जबकि उनका काम है सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई को करना वही खेल मैदान के गेट के बगल में जो मूत्रालय और शौचालय बना हुआ है उसमे इतना दुर्गंध है कि वहां पर खड़ा होना भी दुश्वार है सबसे ज्यादा साफ सफाई की जरूरी खेल मैदान के बगल मे बने मुत्रालय एव शौचालय की है ग्रामीण नशीम, शशि अग्रहरी, संदीप अग्रहरी, दिब्यांशु सोनी राजकुमार सोनी, विजय सोनी,कार्तिक केशरी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत का ध्यान इस और आकृष्ट कराते हुए सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई तत्काल प्रभाव से कराए जाने की मांग की हैइस मामले मे सहायक विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने सेल फोन पर बताया की मामला संज्ञान मे आया है सफाई कर्मचारी को भेज कर एक दो दिनों मे सफाई करवा दिया जायेगा।
विषैले जंतू के काटने से 15 वर्षीय बालक की मौत,पशुओं को खिलाने के लिए खेत में घास काटने गया था बालक
दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव में मंगलवार के शाम को पशुओं के लिए घास काटने गये बालक की विषैले जंतू के काटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।जानकारी के अनुसार संतलाल 15 पुत्र रमाशंकर निवासी जोबेदह आसनडीह की विषैले जंतू के काटने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मंगलवार के शाम को संतलाल पशुओं के लिए घास काटने खेत में गया था।घास काटते समय किसी विषैले जंतू ने काट लिया।वह दौड़कर घर आया और अपनी मां रमबसिया को बताया। मां ने घर के लोगों को बताया तो लोग आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लेकर आने लगे लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन उसे घर वापस लेकर लौट आ। बुधवार को सुबह घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।बेटे की मौत से मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




