कैसरगंज क्षेत्र में बिना अनुमति पेड़ काटने का मामला सामने आया, वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार

बहराइच। तहसील एवं नगर पंचायत कैसरगंज क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों की कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 स्थित बाजपेई पुरवा में बिना अनुमति पेड़ों को काटकर बेचने का आरोप लगाया गया है। मौके पर कटे हुए पेड़ों के अवशेष भी दिखाई दे रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपेई पुरवा निवासी सालिक राम पुत्र देवीदीन एवं उनके छोटे पुत्र देवीदीन पर एक नीम तथा दो सागौन के पेड़ों को कथित तौर पर बिना परमिट काटकर बिक्री करने का आरोप है। मामले की सूचना वन विभाग को दिए जाने की बात सामने आई है।
मीडिया कर्मी द्वारा मामले के संबंध में क्षेत्र के वन दरोगा से जानकारी ली गई। वन दरोगा ने बताया कि मामले की सूचना वन क्षेत्राधिकारी, कैसरगंज को दे दी गई है।
अब सवाल यह है कि यदि पेड़ों की कटान बिना वैध अनुमति के हुई है तो वन विभाग की जांच कब तक पूरी होगी और जिम्मेदारों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद वन विभाग की भूमिका पर भी निगाहें टिक गई हैं।



