गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

हनुमान अंश का संदेश नयी पीढी के लिये उपयोगी- राकेश सिंह

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश (पंजी.) के पदाधिकारियों, व्यापारी साथियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में बड़े वन स्थित दर्श सिनेमा पहुंचकर अत्यंत प्रेरणादायक, सांस्कृतिक और धार्मिक सनातन फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सामूहिक रूप से देखा।जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल एक चलचित्र देखना मात्र नहीं था, बल्कि सभी के लिए सांस्कृतिक चेतना और अपने गौरवशाली सनातन इतिहास से जुड़ने का एक अत्यंत ही दिव्य अनुभव रहा। हनुमान अंश का संदेश नयी पीढी के लिये उपयोगी है। सभी व्यापारी समयबद्ध तरीके से सिनेमाघर पहुंचे, जिससे इस धार्मिक एवं भव्य आयोजन का पूरी तल्लीनता के साथ आनंद लिया जा सका। दर्श सिनेमा के स्वामी धीरेन्द्र सिंह का लोगों ने आभार व्यक्त किया।‘हनुमान अंश’ के दर्शकोें में जिला संगठन महामंत्री भारत राम बबलू अग्रहरि, जिला महामंत्री आलोक कुमार दुबे, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता, नगर संगठन महामंत्री प्रदीप सिंह, नगर महामंत्री धीरेंद्र कुमार सिंह सहित अश्विन कुमार, शुभम कुमार, सुखसागर, सूरज यादव, संजय गुप्ता, अवधेश निषाद, रावेश कुमार श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, कमलेश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रदीप गुप्ता, वीरू साहू, कृष्ण कुमार सिंह, उज्जवल श्रीवास्तव, सूरज कुमार गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, सत्यम सिंह, शिवम सिंह, शुभम गौड़, आकाश सोनी, राजकुमार चौधरी, दीपचंद कसौधन, बृजेश गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, सरजू प्रसाद, रवि कुमार, सत्य प्रकाश द्विवेदी, वंदना वर्मा, अमित कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार गुप्ता, सुनील कुमार मिश्रा, हिमांशु कसौधन, रामगोपाल सिंह, हेमंत मिश्रा, श्याम श्रीवास्तव और अन्य व्यापारी बंधु शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
;