गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पचपेड़वा-जैतापुर सड़क निर्माण की मांग, पूर्व विधायक को मिला प्रमुख सचिव का आश्वासन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर।गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद एवं लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान से मुलाकात कर उतरौला-पचपेड़वा-चन्दनपुर मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पूर्व विधायक ने सड़क के स्थायी निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग रखते हुए क्षेत्र की जनता को हो रही समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।पूर्व विधायक के अनुसार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने कहा कि गैसड़ी क्षेत्र की सड़क का मामला शासन के संज्ञान में है। मुख्यमंत्री आकांक्षी जनपद बलरामपुर के विकास को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग से संबंधित 17 करोड़ रुपये की फाइल तथा 78 लाख रुपये के पैच कार्य की प्रगति रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने जल्द आवश्यक कार्रवाई कराकर जनता को राहत दिलाने का आश्वासन दिया।शैलेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को बताया कि मार्ग के पैच कार्य के लिए 78 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है और कार्य भी शुरू हो गया है, लेकिन इससे सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जैतापुर से पचपेड़वा तक करीब 21 किलोमीटर सड़क को 3.75 मीटर चौड़ा किए जाने के लिए 17 करोड़ रुपये की फाइल शासन में लंबित है।पूर्व विधायक ने मांग की कि यदि फिलहाल सड़क का पूर्ण चौड़ीकरण संभव नहीं है तो कम से कम 3.75 मीटर चौड़ाई में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का सुदृढ़ीकरण कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को लंबे समय तक राहत मिल सके।उन्होंने बताया कि किमी 17.700 से किमी 38.850 तक सड़क की हालत बेहद जर्जर है। यह मार्ग क्षेत्र के करीब 70 थारू गांवों और नेपाल सीमा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण लाइफलाइन है। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, व्यापारियों और अन्य राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में जल्द आवश्यक कार्रवाई और स्वीकृति का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने उम्मीद जताई कि शासन स्तर से शीघ्र निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़क से राहत दिलाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
;