गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नासिरगंज/चकपुरवा बीबीपुर मार्ग का निर्माण अधूरा, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही परेशानी

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। विकास खण्ड जरवल क्षेत्र के ग्राम पंचायत नासिरगंज से चकपुरवा बीबीपुर जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य करीब 10 महीने से अधूरा पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं। सड़क पर फैली गिट्टी के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। ग्रामीणों की मांग है कि अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
;