रक्षाबंधन पर भद्रा का साया,
सुबह 9:18 बजे तक ही शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन को लेकर बहनों और भाइयों में उत्साह है। इस बार राखी बांधने के शुभ समय को लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित अभय वैदिक ने बताया कि महावीर पंचांग के अनुसार 28 अगस्त 2026 को प्रातः 9:18 बजे तक ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा। ऐसे में बहनें इसी अवधि में भाई की कलाई पर राखी बांधकर पर्व की शुभ शुरुआत कर सकती हैं।
पंडित अभय वैदिक के अनुसार रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि सनातन परंपरा में इसका विशेष धार्मिक महत्व भी है। शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से पर्व की धार्मिक मान्यता के अनुरूप पूजा-अर्चना और रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा पूरी की जाती है।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के दिन शुभ-अशुभ समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पंचांग में बताए गए मुहूर्त के अनुसार ही राखी बांधना अधिक उचित माना गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व को लेकर किसी तरह के भ्रम में न रहें और स्थानीय पंचांग के अनुसार निर्धारित शुभ समय का ध्यान रखें।
पंडित अभय वैदिक ने दैनिक बुद्धि/पाठकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने का संदेश देता है।




