गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मॉडल तालाब बना गंदगी का अड्डा, शौचालय और कूड़ेदान भी बदहाल

हुजूरपुर, बहराइच। ब्लॉक हुजूरपुर अंतर्गत ग्राम सभा लौकाही में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में लाखों रुपये की लागत से तैयार कराया गया मॉडल तालाब आज बदहाली का शिकार है। तालाब के अंदर गंदगी जमा है, जबकि आसपास बड़े-बड़े झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। नियमित साफ-सफाई और रखरखाव नहीं होने से मॉडल तालाब अपने उद्देश्य से भटकता नजर आ रहा है।

ग्रामीण स्वच्छता अभियान के तहत पात्र ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए सहायता राशि दी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लाभार्थियों ने शौचालयों का निर्माण महज खानापूर्ति के तौर पर कराया और उन्हें उपयोग योग्य नहीं बनाया। कई शौचालयों में कंडा एवं झखड़ा रखा हुआ बताया जा रहा है।

इसी तरह गांव में कूड़ा प्रबंधन के लिए जगह-जगह लगाए गए कूड़ेदानों पर भी सरकारी धन खर्च किया गया, लेकिन नियमित रूप से कूड़ा उठान नहीं होने के कारण कई कूड़ेदान बेकार पड़े हैं। कुछ स्थानों पर ग्रामीणों ने इनका इस्तेमाल लकड़ी-कंडा रखने के लिए करना शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि योजनाओं पर धन खर्च होने के बावजूद रखरखाव और निगरानी के अभाव में सरकारी योजनाओं का अपेक्षित लाभ धरातल पर नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मॉडल तालाब की सफाई, शौचालयों की स्थिति की जांच और कूड़ेदानों से नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button