गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
श्रावस्तीउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

सावन के अंतिम सोमवार को बनी नाथ शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव

छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर किया भगवान शिव का जलाभिषेक

श्रावस्ती। सावन माह के अंतिम सोमवार को तपोस्थली श्रावस्ती स्थित बनी नाथ शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। चंद्रभान संस्कृत शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान, श्रावस्ती तथा चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव एवं मुकेश चंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन और जलाभिषेक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अर्चना बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष करते हुए बनी नाथ शिव मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर अर्चना बाजपेई ने कहा कि बनी नाथ शिव मंदिर पूजनीय एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसकी रक्षा और संरक्षण करना सभी सनातन धर्मावलंबियों का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से धर्म और संस्कृति के संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने पूजा-वस्त्र धारण किए छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विधानाचार्य अनोखी लाल पाठक, मंदिर पुजारी भोलानाथ, शशि भूषण शुक्ला, प्रवीण कुमार बौद्ध, स्वामीनाथ द्विवेदी, जानकी प्रसाद वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button