गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
ब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

भाकियू ने शोहरतगढ़ बीडीओ को सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन

15 दिनों में समस्याओं का समाधान न होने पर मंडल स्तरीय धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ/ सिद्धार्थनगर। किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (मजदूर उत्थान यूनियन) के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव फागू प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ को मुख्य विकास अधिकारी के नाम संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास, पेयजल, रोजगार, पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। कार्यक्रम को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। यदि 15 दिनों के भीतर मांगों का समाधान नहीं किया गया तो भाकियू मंडल स्तरीय धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्षों की होगी। ज्ञापन में ग्राम सूर्यकुड़िया टोला पीकापार में अब्दुल सलाम के घर से रेखा हरिजन के घर तक तथा ग्राम जमुनी में पितंबर हरिजन के घर से भारत हरिजन के घर तक आरसीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की गई। ग्राम जमुनी में खेलकूद मैदान एवं खलिहान की भूमि की साफ-सफाई कराकर बाउंड्रीवाल बनवाने की भी मांग उठाई गई। भाकियू ने सभी ग्राम सभाओं में खराब पड़े हैंडपंपों की जांच कराकर उन्हें ठीक कराने, सफाई कर्मियों की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई करने तथा ग्राम अगया, मदरहना उर्फ दत्तपुर के टोला जनकपुर, जमुनी एवं सूर्यकुड़िया टोला पीकापार की स्वीकृत वर्तमान आवासीय सूची संगठन को उपलब्ध कराने की मांग की।इसके अलावा सभी ग्राम सभाओं में छूटे हुए पात्र लोगों को वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन का लाभ दिलाने, मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 700 रुपये करने तथा प्रत्येक मजदूर को 200 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। ग्राम चोहट्टा से अकरा पुल तक जाने वाली कच्ची सड़क को आरसीसी कराने तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत बनाए जा रहे पुष्टाहार के मानक एवं गुणवत्ता की जांच कराने सहित अन्य मांगों को भी भाकियू ने प्रमुखता से उठाया। इस दौरान श्रवण कुमार कश्यप, जगमोहन, रमाकांत, राजू, अशोक कुमार, जयराम, संतराम, उर्मिला, बबिता, शुभावती, बन्ना, श्यामकली, सोनमती, मीना सहित दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
;