रक्षाबंधन से पूर्व भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने महिलाओं में बांटी साड़ियां

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/शोहरतगढ़। रक्षाबंधन एवं तिनछठी पर्व के उपलक्ष्य में बढ़नी नगर पंचायत स्थित डाक बंगला परिसर में रविवार को क्षेत्र की माताओं एवं बहनों के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने महिलाओं को साड़ी भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का आयोजक टीम की ओर से माल्यार्पण, बैज लगाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद साड़ी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अरुणा मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का सम्मान सदैव सर्वाेपरि रहा है। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं के सम्मान के साथ सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी महिलाओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिला महामंत्री फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान समाज की प्रगति का आधार है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि बहनों का स्नेह उनके लिए केवल भावनात्मक रिश्ता नहीं, बल्कि जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा और जिम्मेदारी भी है। क्षेत्रवासियों का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मातृशक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है और माताओं-बहनों का स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें समाजसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बीच मिले स्नेह और आशीर्वाद से वह अभिभूत हैं। महिलाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी उनके लिए भावुक और अविस्मरणीय पल है। विधानसभा क्षेत्र की बहनों को भाई के रूप में उपहार भेंट करने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। श्याम जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। इसी सोच के साथ विधानसभा क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहा हूं।” इसके बाद श्याम जायसवाल ने माताओं एवं बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें साड़ी एवं अंगवस्त्र भेंट किए। साड़ी प्राप्त करने वाली महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने श्याम जायसवाल को आशीर्वाद देते हुए उनके प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि गीता देवी, नगर मंडल मंत्री गायत्री मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी, किरण देवी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी, सभासद अनीता जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया मित्तल, सभासद मुन्नू मौर्य, पूर्व सभासद ध्रुव चतुर्वेदी, डीके जायसवाल, रजनीश जायसवाल, राजेश्वर सिंह, सभासदगण, पत्रकार बंधु सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।




