गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेज के सामने मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, दरोगा ने जान जोखिम में डालकर बुझाई

बहराइच। मेडिकल कॉलेज के महिला गेट के ठीक सामने स्थित न्यू किरण मेडिकल स्टोर में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दरोगा हरेराम सिंह ने फायर विभाग के पहुंचने का इंतजार किए बिना अपनी जान की परवाह किए बगैर आग बुझाने का मोर्चा संभाल लिया।

दरोगा हरेराम सिंह जलती आग के बीच पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे। उनकी तत्परता और साहस के चलते आग को समय रहते फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई।

घटना के दौरान मेडिकल कॉलेज और आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मचा रहा। आग बुझाने में दरोगा के साहसिक प्रयास की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो मेडिकल कॉलेज के आसपास बड़ा हादसा हो सकता था।

दरोगा हरेराम सिंह के इस साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों में खूब चर्चा हो रही है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button