Uncategorized
बीना मे विहिप का 62 वाँ स्थापना दिवस मनाया

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।बीना कालोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मे विहिप का 62 वाँ स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीना प्रखंड अध्यक्ष राहुल शर्मा ने आए हुए मुख्य अतिथि काशी प्रान्त दुर्गावाहिनी कें संयोजिका सीमा उपाध्याय व अर्चना राय की उपस्थित मे राम दरबार की छायाचित्र पर दीपप्रज्वलित, माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी।कार्यक्रम कें दौरान उपस्थित संगठन कें लोगों ने हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता (सोशल हार्मनी), सेवा कार्यों और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।इस मौके पर मनोज सिंह, ललसा राम,कमल सिंह, पप्पू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।