गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती के आरसीसी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 20 से 22 अगस्त तक आयोजित 37वीं दिल्ली राज्य आईटीएफ ताइक्वांडो चौंपियनशिप में आरसीसी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए। विद्यालय की छात्रा आरुषि यादव और छात्र अजय यादव ने अपने-अपने मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते।दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षक कोच आशुतोष सिंह के प्रयासों की भी सराहना की।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, आरसीसी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी इससे पहले भी ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुके हैं। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के चलते विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।विद्यालय के निदेशक इंजीनियर शैलेश चौधरी के मार्गदर्शन और प्रधानाचार्य नवनीत दीक्षित के प्रोत्साहन से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। विद्यालय परिवार ने आरुषि और अजय सहित उनके अभिभावकों एवं कोच को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button