गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorizedउत्तर प्रदेशबहराइच

पयागपुर एवं विशेश्वरगंज थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रात्रि 12 बजे हुआ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म, गूंजे जयकारे; थाना प्रभारियों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

पयागपुर/विशेश्वरगंज, बहराइच। पयागपुर एवं विशेश्वरगंज थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसरों में विशेष सजावट की गई तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

पयागपुर थाने में थाना प्रभारी दीपक सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण का विधिवत पूजन-अर्चन किया। वहीं, विशेश्वरगंज थाना परिसर में थाना प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी ने भी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव में सहभागिता की।

रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही दोनों थाना परिसरों में जयकारों की गूंज उठी। उपस्थित लोगों ने “जय हो माधव मदन मुरारी” तथा “भगवान कृष्ण की जय” के उद्घोष के साथ जन्मोत्सव मनाया। वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

जन्मोत्सव के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कलाकारों द्वारा अनेक भक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनसे उपस्थित लोगों का मन भक्तिरस से भर गया। कार्यक्रम में तमाम लोग मौजूद रहे और देर रात तक जन्माष्टमी की खुशियां मनाते रहे।

थाना परिसरों में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द, श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button