गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorizedउत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

12 माह से वेतन न मिलने पर चिकित्सक ने दी धरने की चेतावनी

शनिवार को वेतन नहीं मिला तो अस्पताल में ही बैठेंगे धरने पर, काम जारी रखने का ऐलान

सुजौली/बहराइच। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में तैनात चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह ने 12 माह से वेतन न मिलने का आरोप लगाते हुए शनिवार से अस्पताल में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। चिकित्सक ने गुरुवार को मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर अपनी समस्या से अवगत कराया है।

शिकायती पत्र में डॉ. आरपी सिंह ने कहा है कि उन्हें पिछले 12 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है, जबकि वह निरंतर अस्पताल में मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चिकित्सक ने स्पष्ट किया है कि यदि शनिवार तक उनका वेतन नहीं मिला तो वह अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठकर विरोध जताएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि धरने के दौरान उनका कार्य जारी रहेगा।

चिकित्सक का शिकायती पत्र जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से वेतन भुगतान न होने का मामला चर्चा में आ गया है। अब देखना यह है कि शनिवार तक विभाग की ओर से चिकित्सक के वेतन भुगतान को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button