सोनभद्र
कनहर नदी में मछली पकड़ने के लिए नाव लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध,, सोनभद्र
सोनभद्र। कनहर नदी से संबंधित ग्राम भिसुर में सुरक्षा के दृष्टिगत मछली पकड़ने के लिए नाव लगाने पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। नदी में जलप्रवाह एवं संभावित जोखिम को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है।
स्थानीय चौकी इंचार्ज को क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से नदी में अनावश्यक रूप से जाने से बचने एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।




