गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में भीषण गर्मी और उमस का असर, स्कूलों का समय बदला

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जनपद में लगातार बढ़ रही गर्मी, तापमान और उमस को देखते हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशीष कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है।जारी आदेश के तहत जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा तथा अन्य बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय प्रातः 7.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बहराइच द्वारा जारी पत्र संख्या बेसिक/1942-50/2026-27 दिनांक 25 जून 2026 के अनुसार यह निर्णय जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि भीषण गर्मी और अत्यधिक उमस से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए यह व्यवस्था लागू की गई है।बीएसए ने सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालयों को आवश्यक कार्रवाई एवं निगरानी के लिए प्रेषित कर दी गई है। बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाएं, हल्के कपड़े पहनाएं तथा तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचाएं।

Related Articles

Back to top button