गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

डॉ. विद्यावती यादव बनीं प्रोफेसर, क्षेत्र में खुशी की लहर

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा अनुभाग-5, लखनऊ द्वारा जारी शासनादेश के तहत रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय, कप्तानगंज के अंग्रेजी विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विद्यावती यादव को प्रोफेसर पदनाम प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।डॉ. विद्यावती यादव की पहली नियुक्ति वर्ष 2010 में राजकीय महाविद्यालय पचवस, बस्ती में हुई थी। अपने 16 वर्षों के शैक्षणिक जीवन में उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 21 शोधपत्र प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोधपत्र प्रस्तुत कर अकादमिक जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।डॉ. विद्यावती यादव, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, कप्तानगंज के पूर्व शिक्षक रघुनंदन यादव की सुपुत्री हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पति डॉ. मनुजेश कुमार और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आयेंदु द्विवेदी, डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, डॉ. पूनम मौर्या, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रदीप सिंह सहित परिजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Back to top button