गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेश

डिजिटल संचार को मिला नया मंच, ‘सूचना प्रवाह’ यूट्यूब चौनल लॉन्च

दैनिक बुद्ध का सन्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने डिजिटल संचार को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चौनल ‘सूचना प्रवाह’ का शुभारंभ किया। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सूचना निदेशक विशाल सिंह एवं अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने चौनल का उद्घाटन किया।इस अवसर पर निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव, फिल्म निर्माण प्रबंधक संदीप पांडेय सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।‘सूचना प्रवाह’ के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों, उपलब्धियों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों से जुड़ी प्रमाणिक और त्वरित जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा विभाग द्वारा निर्मित वृत्तचित्र, विशेष रिपोर्ट, प्रेरणादायी वीडियो और सरकारी अभियानों का भी नियमित प्रसारण किया जाएगा।सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। ऐसे में ‘सूचना प्रवाह’ सरकार और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त सेतु साबित होगा। इसके माध्यम से नागरिकों को योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की विश्वसनीय जानकारी सरल और आकर्षक स्वरूप में उपलब्ध कराई जाएगी।अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि विभाग आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए जनसंचार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ‘सूचना प्रवाह’ के जरिए प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और शासन की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।विभाग के अनुसार यह यूट्यूब चौनल सरकार की उपलब्धियों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के प्रसार का प्रभावी मंच बनेगा तथा शासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करेगा।

Related Articles

Back to top button