गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पथरा बाजार, सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के भैया गांव के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, सुजीत गुप्ता (34) निवासी सुमहा गांव अपनी पत्नी अनीता गुप्ता (30) के साथ लिलाडीह में आयोजित एक कार्यक्रम से बाइक द्वारा वापस घर लौट रहे थे। देर रात जब वे बांसी कोतवाली क्षेत्र के भैया गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहने के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय बांसी ले गए।चिकित्सकों ने जांच के बाद अनीता गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सुजीत गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button