गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

फर्जी मैसेज के झांसे में आकर दुकानदार से छह हजार की ठगी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बिस्कोहर, सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर कस्बे में एक दुकानदार फर्जी मैसेज के झांसे में आकर साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई है, वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के गौरा चौराहा क्षेत्र निवासी अशोक कुमार यादव बिस्कोहर में दुकान चलाते हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह निजी कार्य से इटवा बाजार गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को अशोक का जानकार बताते हुए गलती से 35 हजार रुपये भेजने की बात कही।बाजार में भीड़भाड़ होने के कारण अशोक ने मैसेज पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और कॉल करने वाले की बातों में आ गए। इसके बाद उन्होंने बताए गए दूसरे नंबर पर छह हजार रुपये भेज दिए।बाद में जांच करने पर पता चला कि मोबाइल पर प्राप्त 35 हजार रुपये क्रेडिट होने का मैसेज फर्जी था। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित अशोक कुमार यादव ने बताया कि कुछ देर बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने दूसरे नंबर पर संपर्क कर भेजी गई रकम वापस करने का अनुरोध किया, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button