उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
रिसिया पुलिस का बड़ा खुलासा, हत्या बताकर दर्ज कराया गया था मुकदमा, युवती प्रेमी के साथ मिली सकुशल

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र में दर्ज एक चर्चित मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए उस युवती को सकुशल बरामद कर लिया, जिसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए उसकी मां ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में युवती अपने प्रेमी के साथ मिली। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती का पता लगाया और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।



