उत्तर प्रदेशबलरामपुर
जिले से दो क्षेत्राधिकारियों का हुआ तबादला
दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जिले के दो सीओ का गैर जनपदों मे ट्रांसफर किया गया है। बलरामपुर की सीओ ज्योतिश्री को कानपुर भेजा गया है जबकि उतरौला में तैनात रहे सीओ राघवेंद्र सिंह का ट्रांसफर सुल्तानपुर जिले के लिए हो गया है। जिले में दो नये सीओ भेजे गये हैं। कौशांबी जिले में तैनात रहे अभिषेक सिंह व लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात अभय प्रताप सिंह को जिले में तैनाती मिली है। हांलाकि 29 मई को जिले से तीन पुलिस इंस्पेक्टरों जिनमें उतरौला के कोतवाल अवधेश कुमार राज भी शामिल हैं उनका स्थानांतरण गैर जनपदों में किया गया था लेकिन उन्हें अभी कार्यमुक्त नहीं किया जा सका है।

