गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

बड़े मंगलवार पर ढेबरूवा चौराहे पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ढेबरूवा चौराहा में ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अनिल अग्रहरि द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे श्रंहकंउइपां च्ंस ने भगवान श्री हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि बड़े मंगलवार का पर्व सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, सौरभ, एसएसबी बलरामपुर के डिप्टी कमांडेंट, दिनेश सिंह, राजन, राजमणि तिवारी, धर्मेंद्र मौर्य, अभिजीत यादव, सुनील गुप्ता, कुशाल गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, अजय गुप्ता, बबलू यादव, रोहित, विराट उपाध्याय, नीलू चौधरी, तुलसीराम यादव, राम निवास गौतम, आलोक गौतम, रणधीर सिंह, आकाश गुप्ता, जितेंद्र निषाद, रमेश सिंह, पिंटू मौर्य, दिलीप पांडे, सिद्धार्थ पाठक, पप्पू चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
  • Test
Back to top button