गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नगर पंचायत शोहरतगढ़ एवं बढ़नी में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयन्ती

शोहरतगढ़़/बढ़नी। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ एवं बढ़नी के कार्यालय सभागार में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर चेयरमैन शोहरतगढ़़ उमा अग्रवाल एवं अधीशाषी अधिकारी बढ़नी अजय कुमार ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान श्मिशन शक्ति 5.0श् अभियान के तहत महिला सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार/साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके योगदान को सराहने के लिए दिया गया। चेयरमैन शोहरतगढ़़ उमा अग्रवाल एवं अधीशाषी अधिकारी बढ़नी अजय कुमार ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती संस्कृत साहित्य के आदिकवि और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जिन्हें पहले रत्नाकर के नाम से जाना जाता था, नारद मुनि के उपदेश से अपना जीवन बदलकर महान ऋषि बने। उनकी कृति रामायण भारतीय संस्कृति और धर्म का आधार है। उन्होंने श्मिशन शक्ति 5.0श् को उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वाकांक्षी अभियान बताया, जो महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन पर केन्द्रित है। यह अभियान 22 सितम्बर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किया गया था और 30 दिनों तक चलेगा। इसके तहत जागरूकता रैलियां, सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग और 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्प लाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के माध्यम से सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जाता है। इस अवसर पर नपं शोहरतगढ़़ की सफाई कार्यकत्री माला देवी, लक्ष्मी देवी, ज्योति देवी, मंशा देवी, बिन्दु देवी सहित नपं बढ़नी के सफाई कार्यकत्री मकुरा देवी, रीना देवी, गुड़िया देवी, पूनम देवी, रीना देवी, सफाईनायक हरीश कुमार, लिपिक ऋषभ मोदनवाल उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button