उत्तर प्रदेशबहराइच
पिछले एक माह से 26 वर्षीय महिला लापता, पुलिस ढूंढने की कर रही कोशिश, पीड़ित महिला का कर रहा इंतजार

फखरपुर/बहराइच। थाना फखरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर जलालपुर मजरा कोठारा निवासी सोनू गुप्ता की पत्नी जया गुप्ता (26) वर्ष पिछले एक माह से लापता है। परिजनों के अनुसार जया 11 अगस्त की शाम करीब 4 बजे अचानक बिना बताए घर से चली गई और उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटी। परिवारजन बताते हैं कि गुमशुदगी की सूचना थाना फखरपुर में शिकायती पत्र देकर दी गई थी, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा सकी है। पीड़ित पति सोनू गुप्ता ने बताया कि उनकी दो संताने हैंकृएक 6 वर्ष का और दूसरा 4 वर्ष काकृजो मां की तलाश में दिन-रात रोते हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से वे बेहद आहत हैं। परिजनों ने प्रशासन से महिला की जल्द बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हर संभावित पहलू पर काम किया जा रहा है।




