गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

एक देश एक चुनाव के समर्थन में स्टीकर अभियान की शुरुआत

भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने किया शुभारंभ।

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक देश एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत चल रहे अभियान में कार्यशाला,गोष्ठी,प्रस्ताव पारित कराने के साथ साथ दीवाल लेखन एंव स्टीकर चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों पर स्टीकर लगा कर अभियान को गति प्रदान की जा रही है।इसी क्रम में भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष एंव जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने तुलसीपार्क में दीवार पर एक देश एक चुनाव अभियान के समर्थन में दीवाल पर नारे लिखकर एंव वाहनों पर स्टीकर लगा कर अभियान का शुभारम्भ किया।उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, मंत्री अवधेश तिवारी तरूण, अंशुमान शुक्ल,जयंत सिंह धर्मू,संदीप उपाध्याय, अभिषेक सिंह हाड़ा,सानू सिंह, महेंद्र पांन्डेय,सौरभ रत्न पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button