गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

मोटर दुर्घटना से सम्बंधित मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण- पीठासीन अधिकारी

संत कबीर नगर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मार्च 2025 के तैयारियों के बावत मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी विश्वनाथ ने प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह के साथ बैठक आहुत किया। पीठासीन अधिकारी विश्वनाथ द्वारा बताया गया कि मोटर दुर्घटना वादों के ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार निस्तारित हो सकतें हैं उनको चिन्हित करके आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक निस्तारण हेतु पक्षकारों को 08 मार्च 2025 को उपस्थित होने के बावत नोटिस तामिला कराई जा रही है। पीठासीन अधिकारी ने पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण समाधान का सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। इस अवसर पर बीमा कंपनियों के अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
;