बहराइच | उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने जिला संयुक्त मंत्री यादवेंद्र यादव जी को प्रभारी जिला महामंत्री पद का दायित्व प्रदान किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री विद्यविलास पाठक ने कहा प्रांतीय अध्यक्ष के इस कदम की सराहना की और बताया कि इससे से जिले के संगठन को मजबूत मिलेगी। ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर, फखरपुर ,बहराइच पर नव नियुक्त जिला महामंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के मुख्य प्रांतीय संरक्षक राधाकृष्ण पाठक,प्रांतीय संयुक्त मंत्री भूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रांतीय संयुक्त मंत्री बलवंत सिंह यादव जी, जिला प्रवक्ता राधेश्याम कनौजिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद बिलाल अंसारी,ब्लॉक मंत्री सुभाष चंद वर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष बाबूलाल मौर्य , सुरेश चंद्र पाल ,कमलेश वर्मा, लाल साहब यादव, अजीत यादव, विश्वनाथ सिंह ,शिवकुमार चौधरी सहित काफी शिक्षक उपस्थित रहे।
Check Also
Close
-
बच्चो ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रमMarch 9, 2025




