करमा बाजार में मंगलवार को शाम को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नागेश्वर देव पांडेय के नेतृत्व में "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई । भाजपा नेता द्वारिका प्रसाद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले अमृत कलश का पूजन किया गया।इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नागेश्वर देव पांडेय के साथ भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने बाजार के विभिन्न स्थानों पर अमृत कलश यात्रा निकाल कर घर घर से मिट्टी और अक्षत (चावल) इकट्ठा किया। नागेश्वर देव पांडेय ने बताया कि हर घर से अक्षत और मिट्टी को अमृत कलश में एकत्रित कर अमृत उद्यान नई दिल्ली के लिए भेजा जाएगा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,अमरनाथ मौर्य , युवा मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह,, धर्मेंद्र सिंह, बी , डी, सी, मुन्नी देवी,शमीम अहमद, शैलेंद्र गोस्वामी, जय प्रकाश मौर्य, इत्यादि मौजूद रहे।