पेयजल समूह योजना की जल आपूर्ति तीन दिन से ठप समस्या, करमा/सोनभद्र
करमा में पेयजल समूह योजना की जल आपूर्ति तीन दिन ठप होने से पानी के लिए हाहाकार। , करमा विकास खण्ड अंतर्गत करमा बाजार में स्थित पेयजल समूह योजना कि आपूर्ति तीन दिनों से ठप होने से पेयजल संकट करमा बजार सहित दर्जनों गांव मदैनिया, करमा , चाड़ी, सिरसिया ठकुराई, धौरहरा, भरकवाह,करनवाह, आदि गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती है ,परंतु तीन दिनों से पानी की आपूर्ति न होने से पानी के लिए हाहाकार मचा है ।पंप पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि मोटर में फाल्ट आ जाने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है इस बात कि सूचना विभाग के अधिकारियों को दे दिया गया है । उपभोक्ताओं ने कहा आज तीन दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही जिससे पानी को लेकर काफी परेशानी है लेकिन अभी तक विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आएं फोन से बात करने पर जेई साहब बोले की आदमी भेज दिए है उनका आदमी आया और देख कर चला गया समस्या जस की तस रह गई उपभोक्ताओं ने जल्द से जल्द पंप बनवाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।