उत्तर प्रदेशबहराइच
ग्राम पंचायत पहड़वा में मनरेगा कार्यों का सोशल ऑडिट संपन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। ग्राम पंचायत पहड़वा में आज वर्ष 2025-26 के मनरेगा कार्यों का सोशल ऑडिट (सामाजिक अंकेक्षण) किया गया। चित्तौरा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शिमला देवी के नेतृत्व में टीम ने मनरेगा कार्यों से संबंधित अभिलेखों एवं कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया।सोशल ऑडिट के दौरान टीम सदस्य परमेश्वर प्रसाद मिश्र, हनुमान प्रसाद, माता प्रसाद एवं राम रानी मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भूपेंद्र नाथ वर्मा, ग्राम रोजगार सेवक पंकज मिश्रा, पंचायत सहायक अब्दुल सहिद सहित कई जॉब कार्ड धारक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।इस दौरान ग्रामीणों की मौजूदगी में मनरेगा कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की गई तथा सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इस प्रक्रिया में ग्रामीणों की सहभागिता रही।



