गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

सुमेरपुर में राशन व्यवस्था पर सवाल, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र

राशन वितरण की परेशानी पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, नए कोटेदार की मांग

पयागपुर। तहसील सभागार पयागपुर में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को सुमेरपुर (अदिलपुर) गांव के ग्रामीणों ने राशन वितरण की समस्या को लेकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने गांव में नए अथवा द्वितीय कोटेदार के चयन की मांग उठाते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था के चलते राशन लेने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए गांव में दूसरे कोटेदार का चयन जरूरी है। इससे लाभार्थियों को राशन लेने में सहूलियत मिलेगी और वितरण व्यवस्था भी सुचारु हो सकेगी।
ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। शिकायती पत्र सौंपने के बाद ग्रामीणों को समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया गया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button