गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

कैसरगंज में दो महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास, गांवों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

कैसरगंज। विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज की ग्राम पंचायत बागहिया में सोमवार को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास विधायक आनंद यादव ने किया। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

पहले कार्य के तहत मंगल मेला संपर्क मार्ग से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक पेंटेड रोड का शिलान्यास स्मृतिशेष श्री अवधराम यादव मार्ग के नाम से किया गया। वहीं दूसरे कार्य के अंतर्गत मुखियापुरवा से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक सीसी रोड का शिलान्यास श्री बद्री प्रसाद यादव मुखिया मार्ग के नाम से हुआ।

इस अवसर पर विधायक आनंद यादव ने कहा कि उनका संकल्प है कि कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार हो। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में क्रांति कुमार सिंह, नेता हंसराम यादव, कैलाश यादव, रामतेज यादव पूर्व प्रधान, पवन यादव प्रधान, डॉ. दाताराम मौर्य, कृष्णा कुमार गुप्ता, कैलाश यादव प्रधान बागहिया, धर्मराज पांडेय, जगदीश नेता, डॉ. प्रमोद, राम सवारे बीडीसी, शिव पल्टन यादव पूर्व प्रधान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button