गांव-गांव पहुंचकर भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर।रविवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गौहनिया, बभनी, बेलगड़ा, जगरगठिया, देवकलीगंज सहित विभिन्न गांवों में भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभों पर विस्तार से चर्चा की। चौपाल कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, जन-आकांक्षाओं तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर ग्रामीणों के साथ सकारात्मक एवं विस्तृत संवाद हुआ। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक गांव का विकास और हर नागरिक का सम्मान है। उन्होंने कहा कि जनता का लगातार मिल रहा स्नेह और विश्वास उन्हें जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के प्रेम, सहयोग और आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष रिंकू चौधरी, सिद्धार्थ मिश्रा, राजेंद्र त्रिपाठी, रत्नेश उपाध्याय (अन्नू), शिवा उपाध्याय, ज्वाला प्रकाश मिश्रा, ओमप्रकाश वरुण, अनिल चौधरी, महेश कसौधन, जयप्रकाश मौर्य, बब्लू चौधरी, अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।



