गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

नवरात्रि व दुर्गा पूजा त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस लाईन में शांति समिति गोष्ठी का आयोजन

बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं पुलिस व राजस्व के अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस लाईन बस्ती में नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित सभी पूजा समितियों और आयोजकों से अपील किया गया कि वे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। मूर्ति स्थापना हेतु पंडाल का निर्माण सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस तरह किया जाए। कि यातायात बाधित न हो,प्रत्येक दुर्गा पूजा पंडाल पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी, अग्निशमन उपकरण और भीड़भाड़ की स्थिति में सुरक्षा के दृष्टिगत पंडालों में प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाये जाए। सभी समितियों को निर्देशित किया गया कि वे सामाजिक सदभाव बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों या विवादों से बचें। सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन सर्विलांस और सीसीटीवी निगरानी की जाएगी। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखी जाएगी। समितियों से अपील की गई कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें तथा अफवाह व भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त और समुदाय के साथ संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी), बिजली विभाग, नगर पालिका, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। गोष्ठी में समस्त थानाध्यक्ष, संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा पूजा समिति के सदस्य और सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button