नहर में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप
शव का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही पयागपुर पुलिस

पयागपुर बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के इकौना रोड स्थित त्रिमुहानी पुल के पास शनिवार को नहर में एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, नहर में शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पयागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
शव नहर में किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।


