कैसरगंज कोतवाली में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
भव्य सजावट, आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ थाना परिसर

कैसरगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कैसरगंज कोतवाली परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी को लेकर पूरे थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां धार्मिक आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
कार्यक्रम में तमाम पत्रकार साथियों ने शिरकत कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियों में सहभागिता की। कैसरगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार पांडेय की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में थाना परिसर का नजारा बेहद मनमोहक रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह, ब्रजेश सिंह राठौर, सिराज अली कादरी, दैनिक भास्कर के पत्रकार समेत तमाम गणमान्य लोग एवं पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की।
थाना परिसर में सजी श्रीकृष्ण की झांकी और भव्य सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता से सजे इस कार्यक्रम ने जन्माष्टमी के पर्व को यादगार बना दिया।



