पयागपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन
नवनियुक्त आंगनबाड़ी बहनों को प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

पयागपुर, बहराइच। विकास खंड मुख्यालय पयागपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को प्रमाण-पत्र वितरण तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के वेतन वृद्धि, कैशलेश स्वास्थ्य सुविधा एवं बीमा सहित अन्य उपहार वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिका बहनों के हित में वेतन वृद्धि, कैशलेश स्वास्थ्य सुविधा एवं बीमा जैसी घोषणाओं को लेकर उपस्थित महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया। लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन और कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्त्रियों तक पहुंची।
इस अवसर पर बीडीओ महोदय, सीडीपीओ पयागपुर एवं हुजूरपुर तथा सैकड़ों महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और सरकार की योजनाओं एवं मार्गदर्शन से लाभान्वित हुईं।




