उत्तर प्रदेशबहराइच
इंसानियत की मिसाल बनी कैसरगंज पुलिस

बहराइच। थाना कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम भकरौली कनपुरवा निवासी असहाय बच्चों आदित्य पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल एवं आरती पुत्री स्वर्गीय मुन्नालाल की मदद के लिए कैसरगंज पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवीयता की मिसाल पेश की। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज एवं थानाध्यक्ष कैसरगंज की ओर से बच्चों को पहनने के कपड़े, गद्दा, चादर, फल, राशन, सब्जी, खाने-पीने का सामान तथा ₹5,100 की नगद सहायता सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी प्रकार की आवश्यकता या परेशानी होने पर कैसरगंज पुलिस उनके सहयोग के लिए हमेशा खड़ी मिलेगी। पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। खाकी के इस मानवीय चेहरे ने जरूरतमंद बच्चों के लिए मदद और सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया है।



