गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सार्वजनिक रास्ते पर मारपीट का वीडियो वायरल, दबंगई के आरोपों से मचा हड़कंप!

बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी के कोड़री से सार्वजनिक रास्ते पर मारपीट का कथित मामला सामने आया है। आरोप है कि पप्पू, संतराम, संजय सहित उनके परिवार के लोगों ने रत्ती उर्फ रामरत्ती पत्नी गरीबे और सुमन पत्नी राजित के साथ मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपित पक्ष पर पूर्व में भी ऐसी घटनाओं के आरोप लग चुके हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। सवाल उठ रहा है कि सार्वजनिक रास्ते पर इस तरह की कथित दबंगई पर पुलिस कब सख्त कार्रवाई करेगी?

अब देखना है कि हुजूरपुर पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर क्या कार्रवाई करती है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button